IANS News

दिल्ली में धूपभरी सुबह, बारिश के आसार

नई दिल्ली, 23 जून (आईएएनएस)| राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह धूपभरी रही। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) का कहना है किशाम तक हल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ अधिकतम तापमान 43 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, शाम तक बारिश की संभावना के साथ आसमान में आंशिक बदली छाई रहेगी।

सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आद्र्रता का स्तर 47 फीसदी दर्ज हुआ।

वहीं, शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 42.5 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

=>
=>
loading...