Entertainment

हो गया कन्फर्म, सिद्धार्थ मल्होत्रा की पत्नी बनेंगी परिणीति चोपड़ा

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के करियर पर लगता है किसी की नज़र लग गई है। तभी तो उनकी पिछली कई फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई हैं, लेकिन लगता है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा के एक्टिंग करियर के संवरने का समय आ गया है। जल्द ही सिद्धार्थ ‘शॉटगन शादी’ में नज़र आएंगे। इस फिल्म को एकता कपूर बना रही है। फिल्म में उनके साथ परिणीति चोपड़ा भी हैं। खबर है कि फिल्म में परिणीति, सिद्धार्थ की पत्नी का रोल निभाती हुई नज़र आएंगी।

हंसी तो फंसी के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा की जोफी दोबारा बड़े परदे पर नज़र आएगी। फिल्म के डायरेक्टर प्रशांत सिंह और प्रोड्यूसर एकता कपूर काफी समय से एक फेस की तलाश में थे जो एक दबंग लड़की के किरदार को पर्दे पर जी सके। इसके लिए उन्होनें श्रद्धा कपूर, कृति सेनॉन, सोनाक्षी सिन्हा और फातिमा शेख को भी अप्रोच किया, लेकिन कोई भी उनकी फिल्म के किरदार को सूट नहीं कर पाई। लेकिन अब आखिरकार परी को फिल्म में लिया गया है।

खबरों की मानें तो एकता को परिणीति इस किरदार के लिए सबसे ज्यादा पसंद आई हैं। खुद परिणीति भी फिल्म की कहानी सुनने के बाद एक दबंग लड़की का किरदार निभाने से खुद को रोक नहीं पा रही। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा बिहार के रहने वाले एक ठग बने दिखेंगे। इसके लिए वो बिहारी भाषा सीख भी रहे है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH