NationalOdd & WeirdTop Newsमुख्य समाचार

दूल्हे ने रखी यह अनोखी शर्त, कहा- दहेज नहीं बल्कि मुझे चाहिए….

ओडिशा से पर्यावरण प्रेम की एक अनोखी मिसाल देखने को मिली है। आपको बता दे कि यहाँ पर ओडिशा के केन्द्रापड़ा जिले में एक स्कूल के शिक्षक ने शादी के लिए दुल्हन के माता-पिता के सामने एक अनोखी शर्त रखी।

दुल्हे ने दहेज लेने से इन्कार कर दिया और इसकी बजाय दुल्हन के माता-पिता से उपहार के रूप में 1001 पौधों की मांग की। तो फिर क्या लड़की के माता पिता ने भी अपने दामाद की इस शर्त को स्वीकार किया और 1001 पौधों के साथ अपनी बेटी को विदा किया। इस नवविवाहित जोड़े और उनके माता-पिता की आज तरफ तारीफ हो रही है। इन्होंने न सिर्फ देश को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया बल्कि  दहेज के खिलाफ लोगों को जागरुक करने का भी काम किया।

दूल्हे सरोज कंटा बिसवाल ने कहा कि वे बचपन से ही प्रकृति प्रेमी रहे हैं। बिसवाल ने कहा कि प्रकृति प्रेमी के आलावा मैं हमेशा से शादी में दहेज प्रणाली की व्यवस्था का विरोधी रहा हूं। यहीं कारण है कि मैंने अपनी शादी में तोहफे के रूप में 1001 पौधों की मांग रखी।

आपको बता दे की यह विवाह बिना किसी तामझाम के साधारण तरीके से किया गया था, जहां बैंड पार्टी या पटाखों का इस्तेमाल नहीं किया गया।

 

=>
=>
loading...