NationalOdd & Weird

इस राज्‍य में है सांपों का आतंक, सर्पदंश से अब तक 1716 लोगों की हो चुकी हैं मौत

 

 संबलपुर। ओडिशा राज्‍य कभी सर्प दंश को लेकर तो कभी सर्पों की संख्‍या को लेकर सुर्खियों में रहता है। इतना ही नहीं सर्पदंश से मौत को राज्य में विशेष आपदा घोषित किया गया है। तो वही एक बार फिर ओडिशा सर्प को लेकर सुर्खियों में आ गया है। ओडिशा के भद्रक जिले के धामनगर थाना अंतर्गत पाइकसाही गांव निवासी किसान विजय भुइंया ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि उसका अपना घर नागलोक बन जाएगा। लेकिन ऐसा हुआ।

बीते शुक्रवार से अब तक उनके मिट्टी के कच्चे घर से नाग के 106 सपोले निकाले गए। इस दौरान तीन नाग-नागिन के जोड़ों को घर से बाहर निकला गया। इतनी तादाद में नागों के मिलने की सूचना से जिले में हड़कंप है। लोग सहमे हुए हैं। इस बात से आसपास के लोग काफी दहशत में है। लोगों की मानें तो शुक्रवार से भुइंया परिवार और उसके पड़ोसियों की नींद गायब हो गई है। कहीं रस्सी भी दिखती है तो सांप का भ्रम होने लगता है।

आपको बता दे कि ओडिशा में पिछले तीन साल में सर्पदंश से 1716 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान राज्य में विभिन्न आपदाओं से मरने वालों की कुल संख्या 4689 है। ओडिशा के विशेष राहत उपायुक्त पीआर मल्होत्रा ने बताया कि सर्पदंश से मौत को राज्य की विशेष आपदा घोषित कर दिया गया है। लिहाजा, पीड़ित परिवार को 4 लाख रुपये मुआवजे का प्रावधान किया गया है।

सांप के काटने से मरने वालों में ज्यादातर किसान, गरीब और ग्रामीण महिलाएं हैं। राज्य के सभी 30 जिलों के 282 ब्लॉक में इस तरह से मौत के मामले सामने आए हैं। तीन साल में मारे गए लोगों में 97 फीसद मामले ग्रामीण इलाकों के हैं।

 

=>
=>
loading...