EntertainmentTop News

निक जोनस के साथ गोवा पहुची प्रियंका चोपड़ा, शादी से पहले ही करेंगी ये काम 

बॉलीवुड में इस वक्त प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस। दरअसल प्रियंका के सुर्ख़ियों में होने की वजह यह है कि इस बार प्रियंका अकेले इंडिया नहीं आई हैं, उनके साथ हैं अमेरिकी सिंगर और एक्टर निक जोनास। तभी से इन दोनों सितारों के बीच रिलेशनशिप की ख़बरें और तस्वीरें लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं!

प्रियंका भी शायद अब निक संग अपनी दोस्ती को एक कदम आगे बढ़ाने की सोच रही हैं।  इसलिए वह निक की तरह अपने परिवार की मुलाकात उनसे करवा रही हैं।

प्रियंका ना सिर्फ स्पेशल फैमिली डिनर के जरिए निक का स्वागत कर रही हैं बल्कि गोवा में स्पेशल हॉलिडे भी प्लान कर चुकी हैं। इस बात की भी खूब चर्चा है कि गोवा में परिवार के साथ प्रियंका का ये हॉलिडे प्लान करना शायद उनके रिश्ते को एक नया नाम देना है- ऐसी चर्चा है कि गोवा में शायद ये कपल सगाई कर ले।

आपको बता दें प्रियंका और उनका परिवार निक संग गोवा में किसी सीक्रेट डेस्टिनेशन के लिए रवाना हुआ है। प्रियंका, निक जोनस, कजिन परिणीति चोपड़ा और भाई सिद्धार्थ चोपड़ा के साथ रविवार को गोवा के लिए रवाना हुईं। मुंबई एयरपोर्ट से उनकी इस आउटिंग की कुछ तस्वीरें छाई हुई हैं।

बता दें कि परिणीति ने हाल ही में अर्जुन कपूर के साथ अपनी फ़िल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ की शूटिंग पूरी की है।

=>
=>
loading...