EntertainmentTop News

दो बहनों के बीच सिर- फुटव्वल, ऐसे होगा इनका ‘युद्ध’ आरंभ

मुंबई।  विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का नाम पहले छुरियां था और अब इसे पटाखा नाम के साथ लाया जा रहा है। आपने अब तक  फिल्मों में हीरो को विलेन से लड़ते हुए देखा होगा लेकिन इस फिल्म आपको दो लडकियों को आपस में लड़ते हुए देखेंगी इस फिल्म का एक पोस्टर जारी किया गया है जिसमें दो लड़कियां बुरी तरह लड़ रही हैं। ये फिल्म छुटकी और बड़की नाम की दो बहनों की कहानी है।

इस कहानी के बैकड्राप राजस्थान का है। इस फिल्म में ‘मेरी आशिक़ी तुमसे ही’ फेम टीवी की लोकप्रिय स्टार राधिका मदान और दंगल वाली सान्या मल्होत्रा अभिनय करने जा रही हैं। कॉमेडियन सुनील ग्रोवर और विजय राज की भी अहम् भूमिका है। विशाल लंबे समय से इस कॉमेडी ड्रामा को दर्शकों तक पहुंचाना चाहते थे। सुनील पहली बार विशाल के साथ काम कर रहे हैं जबकि विजय राज ने विशाल की फिल्म डेढ़ इश्किया में काम किया था।

यह फिल्म इस साल अप्रैल में शुरू हुई है और 28 सितंबर को रिलीज़ की जायेगी। फिल्म का दूसरा शेड्यूल माउंट आबू में शुरू होगा। हाल ही में एक इंटरव्यू में विशाल ने कहा था कि लोग उनकी फिल्म के टाइटल को लेकर काफ़ी कन्फ्यूज थे कि फिल्म का नाम छुरियां है कि चूड़ियां है या कुछ और। और इसी कारण नाम बदल दिया गया। वैसे दो लड़कियों के किरदार को फिल्म में लड़ते हुए दिखाया जाएगा लेकिन बकौल विशाल दोनों की ऑफ स्क्रीन केमिस्ट्री बहुत ही अच्छी है और वो काफ़ी मेहनत कर रही हैं।

 

 

=>
=>
loading...