EntertainmentTop News

Birthday Special : बॉलीवुड के माचो मैन कभी सलमान खान की बहन से करते थे बेइंतहा मोहब्बत 

बॉलीवुड के माचो मैन यानी अर्जन कपूर जिनका आज 33वां जन्मदिन हैं। आपको बता दे अर्जुन कपूर ने अपनी बहित छोटी सी उम्र में बहुत कुछ हासिल कर लिया और अपनी एक अलग ही पहचान बना ली हैं। अर्जुन कपूर को उनकी डेब्यू फिल्म ‘इश्कजादे’ से जानते हैं शायद ही कोई जानता होगा कि अर्जुन इससे पहले भी फिल्मों के लिए काम कर चुके थे।

 

अर्जुन बोनी कपूर और मोना शूरी कपूर के बेटे हैं। अर्जुन के फिल्मी करियर पर तो इन्होंने एसिस्टेंट डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के तौर पर साल 2003 में आई फिल्म ‘कल हो ना हो’ साल 2009 ‘वान्टेड’ में काम किया और महज 17 साल की उम्र में ही अर्जुन को धर्मा प्रोडक्शन की तरफ से पहला चेक मिला था।

साल 2012 में फिल्म ‘इश्कजादे’ से डेब्यू किया था। इस फिल्म में अर्जुन के अपोजिट में एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा थी। इस फिल्म के लिए अर्जुन को बेस्ट मेल डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था।  आपको बता दे  अर्जुन कपूर की मां  कैंसर की बीमारी से जूझ रही मोना का 12 मार्च को निधन हो गया था और वो अपने बेटे की पहली फिल्म नहीं देख पाई थीं।

इस फिल्म के बाद अर्जुन कपूर की अगली फिल्म साल 2014 ‘गुंडे’ आई फिर ‘2 स्टेट्स’,’कि एंड का’,’हाफ गर्लफ्रेंड’,’मुबारकां’ जैसी फिल्में आईं। अर्जुन टीवी के रिएलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ में भी नजर आ चुके हैं।  इसके साथ ही अर्जुन कपूर की तीन फिल्में आने वाली हैं जिनकी अभी शूटिंग में अर्जुन बिजी हैं। ये फिल्में ‘नमस्ते इंग्लैंड’, ‘पानीपत’ और ‘संदीप और पिंकी फरार’ हैं।

आपको बता दे कि जब अर्जुन 140 किलो के वजन के थे तब इन्हें बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की बहन अर्पिता खान से प्यार हो गया था और उस वक्त अर्जुन सलमान की फैमिली से डरते थे कि किसी ने उन्हें अर्पिता के साथ देख लिया तो क्या होगा।  फिलहाल, अर्पिता के साथ अर्जुन का 2 साल बाद ब्रेकअप हो गया था।

arjun-kapoor-birthday-special

 

=>
=>
loading...