IANS News

वियतनाम में बाढ़, 15 की मौत

हनोई, 26 जून (आईएएनएस)| वियतनाम में सप्ताहांत मे मूसलाधार बारिश के बाद आई बाढ़ और भूस्खलन में 15 लोगों की मौत हो गई जबकि 11 लापता हैं। प्राकृतिक आपदा निवारण और नियंत्रण समिति ने बताया कि बाढ़ और भूस्खलन में हा गियांग प्रांत में घर ढहने से तीन की मौत हो गई जबकि लाइ चो प्रांत में 12 लोगों की मौत हुई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, लाइ चो जिले में 11 लोग लापता बताए जा रहे हैं, जिसमें से सात सिन हो जिले के हैं।

=>
=>
loading...