IANS News

बिहार में उमस भरी गर्मी जारी

पटना, 30 जून (आईएएनएस)| बिहार की राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को मौसम साफ है और वातावरण में नमी अधिक होने के कारण उमसभरी गर्मी का दौर जारी है। पटना का शनिवार को न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भागलपुर का शनिवार को न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस, पूर्णिया का 27.3 डिग्री और गया का 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले एक-दो दिनों में मौसम में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इस दौरान राज्य के कुछ क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहेंगे और कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। तेज बारिश की संभावना अभी नहीं है।

पटना का शनिवार का अधिकतम पारा 36.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं। शुक्रवार को पटना का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

=>
=>
loading...