BusinessTop News

अपने घर के नौकरों को इतनी सैलरी देते हैं मुकेश अंबानी, जानकर रह जाएंगे हैरान

नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी एशिया के सबसे अमीर शख्स हैं। मुकेश अंबानी ऐसे ही इस मुकाम पर नहीं पहुंचे। इसके लिए उन्होंने जी-तोड़ मेहनत की है। तब जाकर वह इस मुकाम पर पहुंच पाए हैं। मुकेश अंबानी की गिनती सिर्फ देश में ही नहीं पूरी दुनिया में होती है। पूरी दुनिया के अमीर लोगों की लिस्ट में मुकेश अंबानी का नाम लिया जाता है।

मुकेश अंबानी का घर किसी राजमहल से कम नहींं है। मुकेश अंबानी के घर को दुनिया को सबसे महंगा घर कहा जाता है। आपके मन में ये सवाल उठता होगा कि मुकेश अंबानी अपने घर में नौकरों को कितनी सैलरी देते होंगे। तो आइए आज हम आपको बताते हैं कि मुकेश अंबानी के घर में कितने नौकर काम करते हैं और उनकी सैलरी कितनी होती है।

मुकेश अंबानी के मुंबई में स्थित घर का नाम एंटीलिया है। इस 27 मंजिला घर की इमारत के पूरे घर का स्क्वायर फिट 40000 का है। मुकेश अंबानी के इस आलीशान घर में स्विमिंग पूल, बाथरूम, गार्डन, हेल्थ सेंटर सब ही बने हुए हैं। मुकेश अंबानी के घर की कीमत एक मिलियन डॉलर की है। उनके घर को बनाने में 11000 करोड़ का खर्चा आया था।

उनके घर में 600 से भी ज्यादा के कर्मचारी हैं। मुकेश अंबानी अपने कर्मचारियों को नौकर नहीं समझते बल्कि वह उन्हें अपने परिवार का ही सदस्य समझते हैं और उनसे वैसे ही बात और आदर करते हैं। जितनी सैलरी किसी कंपनी के सबसे बड़े ओहदे पर काम करने वाले कर्मचारी की होती है उतनी सैलरी मुकेश अपने घर के नौकरों को देते हैं।

मुकेश के घर पर नौकरों की इस फ़ौज को देखकर लगता है कि जैसे वो किसी होटल में काम कर रहे हों। घर पर नौकरों का एक हेड होता है। जो सभी को मैनेज करता है। ठीक उसी तरह जिस तरह से किसी कंपनी में सभी कर्मचारियों को हैंडल करने के लिए के बॉस होता है। मुकेश अंबानी के घर के नौकर इस हेड की महीने की सैलरी 2 लाख है। घर पर बाकी नौकरों की सैलरी भी बहुत ही अच्छी है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH