BusinessTop Newsमुख्य समाचार

एशिया के सबसे अमीर इंसान की बेटी जीती है ऐसी लाइफ, ईशा के बारे में ये बातें नहीं जानते होंगे आप

मुंबई। मुकेश अंबानी भारत के ही नहीं बल्कि एशिया के सबसे अमीर इंसान हैं। उनकी बेटी ईशा भी अपने पिता की तरह ही करोड़ो कमाती हैं। अब भारत के सबसे अमीर आदमी की लाइफस्टाइल भी सबसे अलग ही होगी। आज हम आपको मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की लाइफस्टाइल के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे जानकर यकीनन आप विश्वास नहीं कर पाएंगे।

ईशा अंबानी का जन्म मुंबई में 23 अक्टूबर 1991 को हुआ था। ईशा पेशे से वह एक बिजनेस वूमेन है। उन्होंने ‘येल विश्वविद्यालय’ से साइकोलॉजी और साउथ एशियन स्टडीज में अपनी ग्रेजुएशन कंप्लीट की है। अब वह ‘स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय’ कैलिफ़ोर्निया से MBA कर रही है। वह अपने परिवार के साथ 27 मंजिला एंटिला में रहती है। उनका यह घर दुनिया के सबसे महंगे घरों में से एक है।

फोर्ब्स मैगजीन के अनुसार, उनका नेट इनकम 700 मिलियन डॉलर यानी 4710 करोड़ रुपए है। जब वह सिर्फ 16 साल की थी, उनका नाम फोर्ब्स मैगजीन की टॉप 10 करोड़पति उत्तराधिकारी की लिस्ट में दूसरे स्थान पर आया था। इसके अलावा मुकेश अंबानी ने रिलायंस ग्रुप के 40वें वार्षिक जनरल मीटिंग में ईशा को इंट्रोड्यूस किया था।

फिलहाल ईशा रिलायंस जिओ और रिलायंस रिटेल की बोर्ड मेंबर है। साथ ही साथ ईशा रिलायंस जी इन्फोकॉम की डायरेक्टर भी है। सन 2016 को उन्होंने ‘लैक्मे फैशन वीक’ में ऑनलाइन फैशन रिटेल ब्रांड ‘AJIO’ को लांच किया था। ‘McKinsey’ कंपनी न्यूयॉर्क में वह बतौर एनालिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी है।

आपको लगता होगा कि ईशा की लाइफस्टाइल तो आलीशान होगा। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ईशा अंबानी अपनी अमीरी लाइफस्टाइल के बारे में ज्यादा दिखावा नहीं करती है। वह हमेशा साधारण रहना पसंद करती है। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में भी कई सारे बड़े-बड़े सेलेब्रिटीज उनके दोस्त हैं, लेकिन वह हमेशा लाइमलाइट से दूर ही रहना पसंद करती है। उन्हें खेल कूद और पियानो बजाने का काफी शौक है।

बता दें कि ईशा अंबानी और आकाश अंबानी जुड़वा भाई-बहन है और वह आकाश से सिर्फ 7 मिनट छोटी है। आकाश अंबानी की सगाई भी श्लोका मेहता के साथ हाल ही में हो चुकी है। अब दोनों भाई बहन की शादी अपने अपने पार्टनर के साथ इस साल की दिसंबर में होने वाली है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH