मुंबई। बॉलीवुड के बादशाह जो भी करते हैं वह सोशल मीडिया की सुर्खियां बन जाता है। हाल ही में शाहरुख मुंबई में मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी और श्लोका की सगाई में नज़र आए थे। अब उनकी एक और तस्वीर सामने आई है। इन तस्वीरों में वो अपने दोनों बच्चों के साथ बार्सिलोना की सड़क पर नजर आ रहे हैं।
शाहरुख, आर्यन और अबराम की ये फोटो गौरी खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। जिसके साथ उन्होंने लिखा- “ये एक महिला के लिए खुशनुमा पल हैं। अपने बेटों और पति के साथ सड़क पर धूप सेकते हुए।’
Best a woman can get… soaking the sun with my boys in Barcelona pic.twitter.com/sz1ayHWVu7
— Gauri Khan (@gaurikhan) July 1, 2018
हालांकि इस तस्वीर को देख कर ऐसा नहीं लग रहा कि वो सन बाथ ले रहे हैं बल्कि फोटो में ऐसा दिख रहा है थक कर बैठ गए हैं। फोटो देख कर आप कहेंगे आर्यन हूबहू अपने पापा शाहरुख की तरह लग रहे हैं। हालांकि इन तस्वीरों में गौरी और सुहाना दिखाई नहीं दे रही हैं।
इससे पहले मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की सगाई में भी खान फैमिली का स्टनिंग लुक देखने को मिला था। जहां शाहरुख, गौरी और आर्यन ने अपने रॉयल लुक के सभी का दिल जीत लिया था।