IANS News

बिहार में बारिश के बाद तापमान लुढ़का

पटना, 3 जुलाई (आईएएनएस)| बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटे के दौरान हुई बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली है। बारिश के कारण तापमान में भी मामूली गिरावट दर्ज की गई है। मौसमविदों का कहना है कि आने वाले एक-दो दिनों में राज्यभर में बारिश के आसार हैं। राजधानी का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आने वाले एक-दो दिनों में राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। अगले एक-दो दिनों में पटना का अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

गया का मंगलवार का न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस, पूर्णिया का 25.4 डिग्री और भागलपुर का 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का सोमवार को अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मंगलवार को पटना का अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं।

पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्णिया में 48.20 मिलीमीटर जबकि पटना में 1.40 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

=>
=>
loading...