IANS News

छग : मुख्यमंत्री रमन ने विधानसभा में रुद्राक्ष का पौधा लगाया

रायपुर, 4 जुलाई (आईएएनएस/वीएनएस)। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मॉनसून सत्र के दौरान बुधवार सुबह मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल ने पौधरोपण किया।

इस दौरान उन्होंने रुद्राक्ष का पौधा लगाया।
इस वर्ष प्रदेश में सात करोड़ पौधा रोपण करने का लक्ष्य रखा गया है।

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल ने पौधरोपण की शुरुआत की। इस मौके पर पर बड़ी संख्या में भाजपा विधायक और विभागीय अफसर मौजूद थे।

=>
=>
loading...