NationalTop News

मदर टेरेसा के ट्रस्ट में बेचे जा रहे थे बच्चे, 1 लाख 20 हजार एक नवजात की कीमत

रांची। रांची में मदर टेरेसा की संस्था मिशनरीज ऑफ चैरिटी पर गंभीर आरोप लगे हैं। संस्था पर बच्चा बेचने के आरोप लगे हैं। यहां की सिस्टर कोनसिलिया बाखला को पुलिस ने बच्चा बेचने के आरोप में गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। सिस्टर कोनसिलिया पर वहीं की एक कर्मचारी अनिमा इंदवार के साथ मिलकर चार बच्चों को बेचने का आरोप है। पुलिस जांच में यह बात सामने आई कि दोनों ने मिलकर इसी वर्ष चार बच्चों को बेचा है।

चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (CWC) की जांच में खुलासा हुआ है कि एक बच्चे के एवज में 1.20 लाख रुपये तक लिये गए। बाल कल्याण समिति ने नवजात को इस समिति से बरामद कर लिया है। फिलहाल इन बच्चों को एक अन्य संस्था में रखा गया है।

थाना इंचार्ज एसएन मंडल ने बताया कि कुछ और बच्चों के भी अवैध तरीके से बेचे जाने की बात सामने आई है। उन बच्चों की मां के नाम पुलिस को मिले हैं। इसकी जांच की जा रही है। राजधानी रांची के इस्ट जेल रोड स्थित मिशनरीज ऑफ चैरिटी होम में अवैध रूप से नवजातों की बिक्री का खुलासा CWC की अध्यक्ष रूपा कुमारी ने बुधवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय में किया।

उन्होंने बताया कि होम की कर्मचारी अनिमा इंदवार को कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया. उसने खुद स्वीकार किया कि अब तक करीब चार बच्चों को चैरिटी होम की संचालिका सिस्टर कोनसीलिया के साथ मिलकर बेच चुकी है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH