Entertainment

एक एड के लिए प्रिया ने चार्ज की इतनी फीस, आलिया-दीपिका छूट गईं पीछे

मुंबई। अंखियों के तीर चलाकर पूरे इंडिया को दीवाना बनाने वाले मलयालम एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर एक बार फिर चर्चा में हैं। प्रिया प्रकाश ने सिर्फ ऐड के लिए एक करोड़ की डील साइन की है। हाल में उन्हें मुंबई फिल्म सिटी में स्पॉट की गईं जहां वह एक कमर्शियन एड शूट करने आई थीं। वहीँ पता चला कि वह एड के लिए एक करोड़ रु की फीस चार्ज कर रही हैं। एक न्‍यूकमर के लिए यह फीस बहुत ज्‍यादा है। प्रिया ने सोशल मीडिया पर अपनी बढ़ती पॉपुलैरिटी को देखते हुए इतनी फीस मांगी।

एक वेबसाइट से बात करते हुए सूत्र ने बताया, ‘प्रिया प्रकाश ने शुक्रवार सुबह एक एड को अंजाम दिया। इस शूट के दौरान काफी निगरानी देखने को मिली। ऐसा शायद इसलिए क्‍योंकि यह एक नेशनल एड है। हमें बताया गया कि इस नेशनल एड केशूट के लिए प्रिया प्रकाश ने करीब 1 करोड़ की फीस चार्ज की है, जो एक न्‍यूकमर के लिए बहुत बड़ी रकम है।’

अगर ऐसा ही रहा तो फीस के मामले में प्रिया प्रकाश बॉलीवुड अभिनेत्र‍ियां दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट जैसी अभिनेत्र‍ियों को भी पीछे छोड़ देंगी। बता दें कि प्रिया सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। उनके एक पोस्ट पर लाखों की संख्या में लाइक्स और हजारों कमेंट आ जाते हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH