EntertainmentNational

फिल्में शुक्रवार को ही क्यों रिलीज़ होती हैं, वजह जानकर दंग रह जाएगें आप

साभार - इंटरनेट

अक्सर आपके जेहन में एक सवाल जरूर आता होगा। सवाल यह कि आखिर शुक्रवार को ही बॉलीवुड की सभी फिल्में क्यों रिलीज की जाती है। इसके पीछे आखिर वजह क्या है। तो चलिए आज पूरे विस्तार से आपको बताते हैं कि आखिर क्यों शुक्रवार को ही बॉलीवुड फिल्में रिलीज की जाती हैं।

साभार – इंटरनेट

हॉलीवुड में फिल्म ‘गॉन विद द विंड’ 15 दिसंबर, 1939 को शुक्रवार के दिन ही रिलीज हुई थी। तभी से हर फिल्म वहां शुक्रवार को ही रिलीज होने लगी। जबकि भारत में 50 के दशक तक फिल्में शुक्रवार को ही रिलीज हों ऐसा नहीं था।

ऐतिहासिक फिल्म ‘मुगल-ए-आजम’ ऐसी फिल्म थी जो 5 अगस्त, 1960 को शुक्रवार के दिन रिलीज हुई थी। इसके बाद से धीरे-धीरे बॉलीवुड में भी सारी फिल्में फ्राइडे को ही रिलीज होने लगीं।

साभार – इंटरनेट

आइये जानते है इसके पीछे क्या है कारण –

  • फ्राइडे को वीकेंड की शुरुआत माना जाता है, इसलिये फिल्मों को फ्राइडे के दिन रिलीज किया जाता है। हफ्ते के आखिरी में छुट्टी होने के चलते लोगों के पास ज्यादा वक्त होता है और इसके चलते दूसरे दिनों से ज्यादा दर्शक फिल्म देखने आते हैं।
  • हिंदू मान्यताओं की माने तो शुक्रवार का दिन ‘धन की देवी लक्ष्मी’ का दिन होता है जिसके चलते फिल्ममेकर-प्रोड्यूसर फिल्म को शुक्रवार को रिलीज करते हैं ताकि फिल्म अच्छी कमाई कर सके।
  • फ़िल्म फ्राइडे को रिलीज होती है और इसकी रिव्यु भी बहुत जल्द आ जाती है। एक तरह से माने तो वीकेंड पे ये पता चल जाता है वो फ़िल्म देखें या अपने पैसे बचाये।
=>
=>
loading...