गाजियाबाद। शादी के लेकर लड़कियां कई तरह के सपने संजोती हैं। लड़कियां सोचती हैं कि शादी के बाद पति उनके साथ कैसा व्यवहार करेगा। ससुराल में लोग उसके साथ किस तरह से पेश आएंगे। वगैरह वैगेरह। पर कभी-कभी लड़कियों के साथ इतना भयावह अनुभव होता है कि शादी को लेकर ही मन में डर पैदा कर देता है। यूपी के गाजियाबाद से ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां ससुराल में कदम रखते ही दुल्हन को पति की हैवानियत का सामना करना पड़ा और अब वह अस्पताल में है जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
यह मामला बागपत के एक गांव का है, जहां दूल्हे पर बर्बरता का आरोप है। आरोप है कि निकाह के बाद सुहागरात पर ही दूल्हे ने ऐसी बर्बरता की कि दुल्हन अस्पताल पहुंच गई। दूल्हे पर दुल्हन के प्राइवेट पार्ट में लोहे की रॉड डाल देने का आरोप है। हालांकि अभी इसका कारण पता नहीं चल पाया है, पर उसकी इस हरकत ने दुल्हन की जान पर खतरा पैदा कर दिया।
पीड़िता को परिजनों ने गंभीर हालत में गाजियाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया है। उसका इलाज करने वाले डॉक्टरों का कहना है कि इस हमले की वजह से उसके प्राइवेट पार्ट में गहरी चोट आई है और उसकी आंतें भी फट गई हैं। शौहर की इस हरकत की वजह से दुल्हन के गर्भाशय को भी नुकसान पहुंचा है और उसकी जान पर बन आई है। पीड़िता के परिवार वालों ने पति, सास और ससुर के खिलाफ तहरीर दी है। हालांकि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि आरोपी पति ने घटना को क्यों अंजाम दिया।