NationalRAAJ - KAAJ

OMG ! मायावती को देखते ही उनके पैर पकड़ लेता है भाजपा का ये बड़ा नेता, वजह आपको दंग कर देगी

साभार - इंटरनेट

भारतीय राजनीति में कब क्या हो जाये, कोई नहीं जानता है। कौन किस पार्टी में है और किस पार्टी के लिए काम कर रहा है, कोई नहीं जानता। इस बात में कोई दो राय नहीं है कि बसपा पार्टी भाजपा की विरोधी पार्टी है। मायावती लोकसभा चुनाव 2019 में मोदी को हराने के लिए महागठबंधन बना रही है लेकिन हैरानी की बात है कि भाजपा का एक सांसद मोदी विरोधी मायावती के पैर छूता है। आखिर क्या है इसकी वजह, आइए जानते हैं –

साभार – इंटरनेट

कौन है वो भाजपा का सांसद जो छूता है मायावती के पैर – आपको भी यह बात जानकर आश्चर्य हो रहा होगा कि एक भाजपा का सांसद है, लेकिन बसपा की मुखिया मायावती के पैर छू रहा है। आखिर कौन है वो। चलिए आपको उसका नाम बता देते हैं। वो कोई और नहीं बल्कि सांसद अशोक दोहरे है। अशोक दोहरे साल 2014 में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर इटावा से सांसद बने थे। अभी भी वो भाजपा के ही सांसद हैं।

साभार – इंटरनेट 

आखिर क्यों छूते हैं मायावती के पैर – अशोक दोहरे को अगर मायावती कहीं भी दिख जायें, वो सबसे पहले जाकर उनके पैर छूते हैं और उनसे आशीर्वाद लेता है। इसकी वजह क्या है आप जानते हैं। दरअसल अशोक दोहरे दलित सांसद हैं जो मायावती को अपनी बड़ी बहन मानते हैं। वो मायावती की दलित राजनीति और उनके लिए काम करने के तरीके से बहुत प्रभावित रहते हैं। इसलिए ही वो उनको अपनी दीदी मानते हैं।

साभार – इंटरनेट

अशोक दोहरे बोले, मायावती का अहसान है – पीएम मोदी के सांसद अशोक कहते हैं कि मायावती की वजह से उन जैसे दलित लोग राजनीति में आ सके। उनका कहना है कि मायावती ने उनको बसपा कार्यकर्ता न बनाया होगा तो वो सांसद न होते। आपको बता दें कि अशोक दोहरे पहले बसपा में ही थे। औरैया के रहने वाले अशोक दोहरे बसपा सरकार में विधायक बने थे और साल 2007 से 2012 तक मंत्री भी रहे।

साभार – इंटरनेट

बसपा विरोधी बातों की वजह से मायावती ने निकाला था – अशोक दोहरे को साल 2012 में मायावती ने बसपा ने निकाल दिया था। उनपर बसपा विरोधी गतिविधियों का दोष लगा था। जांच में बात सही पायी गयी थी। अशोक ने इसके बाद भाजपा में पैठ बनायी और 2014 में भाजपा के टिकट से सांसद बन गये।

=>
=>
loading...