InternationalOdd & Weird

अपनी सहेली की शादी में पहुंची महिला, दूल्हा देखकर रह गयी हैरान

साभार - इंटरनेट

अपने दोस्त की शादी में जाने का हर किसी का मन होता है। थोड़ी सी मस्ती, थोड़ी सी शरारत और पुराने दोस्तों से एक बार और मिलने की ख़ुशी मन में होती है। लेकिन यहां दोस्त की शादी में पहुंचकर एक महिला का सिर ही चक्कर गया। सब कुछ सही चल रहा था।

वह महिला अपने सहेली की शादी में ख़ुशी का जश्न मना रही थी, लेकिन जब उसने अपनी सहेली के पति को देखा हैरान रह गयी। महिला के पैरों तले ज़मीन ख़िसक गयी। क्युकी इस महिला का पति चोरी से दूसरी महिला से शादी कर रहा था।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, इस महिला को शक हुआ की वह उसका पति है तब अपने दोस्तों के साथ मिलकर महिला ने अपने पति का पर्दाफाश किया।

वैसे आपको बता दें की सऊदी में यह पहली बार नहीं जब इस तरह का कोई मामला सामने आया हो। इससे पहले भी इस तरह के कई मामले सामने आ चुके है।

 

=>
=>
loading...