Monsoon Session Of Parliament 2018NationalTop Newsमुख्य समाचार

मानसून सत्र : लोकसभा में राहुल के खिलाफ मोदी सरकार ने दिया विशेषाधिकार हनन के प्रस्ताव का नोटिस

साभार - इंटरनेट

सोमवार को लोकसभा में सबसे बड़ा मुद्दा राफेल डील को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा लगाए गए आरोपों पर उनके खिलाफ भाजपा के कुछ सदस्यों ने विशेषाधिकार हनन के प्रस्ताव का नोटिस दिया है। जिस पर लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने आज कहा कि वह इसे देखेंगी। भाजपा सदस्यों निशिकांत दुबे, अनुराग ठाकुर, दुष्यंत सिंह और प्रहलाद जोशी ने राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन के प्रस्ताव का नोटिस दिया है।

भाजपा सांसदों ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने सदन में अपने भाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण के खिलाफ झूठे आरोप लगाकर संसद को गुमराह किया।

राहुल गांधी ने रक्षा मंत्री पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दबाव में झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा था कि वह स्वयं फ्रांस के राष्ट्रपति से मिले थे जब वे दिल्ली आए थे। इस मुलाकात के दौरान उन्होने फ्रांस के राष्ट्रपति से पूछा कि क्या इस तरह की कोई शर्त है जिसमें राफेल के विमानों की कीमत गुप्त रखने की बात है? तब फ्रांस के राष्ट्रपति ने उनसे कहा कि ऐसी कोई शर्त नहीं है। आप पूरे देश को राफेल की कीमत के बारे में बता सकते हैं।

लोकसभा में आज प्रश्नकाल पूरा होते ही दुबे ने कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन के प्रस्ताव का नोटिस दिया हुआ है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जब भी बोलते हैं, इससे भाजपा के वोट बढ़ने में ही मदद मिलती है। कांग्रेस के सदस्यों ने इस पर विरोध दर्ज कराया।

लोकसभाध्यक्ष ने कहा, ‘‘मैं इस विषय को देखूंगी।’’ गांधी के खिलाफ आरोप शुक्रवार को सदन में सरकार के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान राफेल लड़ाकू विमान समझौते को लेकर की गयी टिप्पणियों से संबंधित हैं।

=>
=>
loading...