National

जेएनयू विवाद: बंधक VC 22 घंटे बाद आए बाहर

JNU_Adminनई दिल्ली। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय बंधक संकट खत्म हो गया है। वाइस चान्सलर और दूसरे अधिकारी 22घंटे बाद अपने दफ्तर से बाहर निकल गए। छात्र नजीब के गायब होने से गुस्साए छात्रों ने वीसी जगदीश कुमार और दूसरे अधिकारियों को करीब 22घंटे तक बंधक बनाए रखने के बाद छोड़ दिया है। उन्हें विश्वविद्यालय छात्र संगठन और टीचर्स एसोसिएशन ने प्रशासनिक भवन को चारों तरफ से घेरकर बंधक बनाया हुआ था।

वीसी जगदीश कुमार ने कहा ,उनके साथ छात्रों ने धक्कामुक्की की। उन्होंने बताया कि समझाने के बावजूद छात्र नहीं माने। कल रात से छात्रों ने 10 लोगों को बंधक बनाया हुआ था।छात्र नजीब का बीते 6 दिनों से कुछ पता नहीं लग सका था। इससे गुस्साए छात्रों ने एडमिन ब्लॉक को घेर लिया है। इस मामले को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली पुलिस के कमिश्नर से बात की और मामले पर पूरा ब्रीफ लिया।

=>
=>
loading...
Dileep Kumar
the authorDileep Kumar