IANS News

दिल्ली में आंशिक बदली छाई

नई दिल्ली, 3 अगस्त (आईएएनएस)| राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में शुक्रवार सुबह आंशिक बदली छाई और यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, आसमान में दोपहर/शाम तक आंशिक बदली छाई रहने की संभावना है।

उन्होंने कहा, अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 70 फीसदी दर्ज हुआ।

वहीं, एक दिन पहले गुरुवार का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 28.2 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।

=>
=>
loading...