NationalOdd & WeirdOther News

एक सांड के लिए इस महिला ने नहीं की जीवनभर शादी, जुनून ऐसा कि महसूस नहीं हुई पति की कमी

चेन्नई। जब इंसान के जुनून की सारी हदें पा हो जाती हैं तो शादी जैसी छोटी-मोटी कोई भी चीज़ उसके और उसके सपनों के बीच में नहीं आ सकती। ऐसा ही जुनून तमिलनाडु की एक महिला के भीतर भी देखने को मिलता है। इस महिला ने अपने जुनून के लिए शादी को त्याग दिया। अगर हम आपको बताएं तो शायद आपको विश्वास नहीं होगा लेकिन इस महिला ने सिर्फ केवल एक सांड की वजह से जिंदगी भर शादी नहीं की।

48 वर्षीय इस महिला का नाम है सेल्वरानी। ये भारत के दक्षिणी राज्य तमिलनाडु के मदुरै की रहने वाली हैं। बचपन से ही सेल्वरानी के मन में एक सांड को पालने का विचार था। सांड का उपयोग तमिलनाडु के पारंपरिक खेल जल्लीकट्टु में काफी बड़ी मात्रा और महत्वपूर्ण भूमिका में किया जाता है। सेल्वरानी भी यही चाहती थी कि उसका पाला हुआ सांड उनके लिए मैडल जीते। बस इसी जिद के चलते सेल्वरानी ने कभी शादी नहीं की क्योंकि उसके दोनों भाइयों के पास सांड को पालने या उसकी देखरेख के लिए वक्त नहीं था। इसी वजह से सेल्वरानी ने सांड की देखभाल के लिए अपना पारिवारिक सुख त्याग दिया।

इस अनोखे सांड का नाम रामू है। सेल्वरानी रामू की देखभाल के साथ ही खेतों में मजदूरी भी करती है। सेल्वरानी और इस सांड के बीच अनोखा मानवीय रिश्ता देखने को मिलता है जो अपने आप में ही अद्भुत है।

=>
=>
loading...