NationalRegionalUttar Pradesh

नोएडा में हुई दिल दहला देने वाली घटना, पहले बीवी का घोटा गला फिर खुद लगा ली फांसी

वारदात

लखनऊ। राजधानी दिल्ली घुमने गए पति और पत्नी की आपस में किसी बात को लेकर तकरार हुई तकरार इतनी बढ़ गई की पति ने पत्नी की जान ले लि। पत्नी को मारने के बाद उसने खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। हालांकि हत्या और आत्महत्या की वजह पूरी तरह से साफ नहीं हो सकी है।

वारदात

नोएडा के फेस 2 की है घटना

दिल दहला देने वाली यह घटना नोएडा के फेस-2 कोतवाली क्षेत्र की है। जहां सेक्टर-93 के श्रम कुंज में उदय सिंह किराए पर रहते हैं। उनकी पत्नी का 28 वर्षीय भाई बसंत अपनी 20 वर्षीय पत्नी नेहा के साथ उनके घर आया हुआ था।

कमरे में मृत पाए गए

दरअसल,पहले बसंत ने अपनी पत्नी का कत्ल किया और फिर खुद कमरे में लगे पंखे से लटकर फांसी लगा ली। कमरे में पंखे से बसंत का शव लटका हुआ था और उसकी पत्नी नेहा की लाश फर्श पर पड़ी थी। उदय सिंह ने इस बात की सूचना पुलिस को दी।

उदय सिंह ने बताया कि बांदा निवासी उनका साला बसंत अपनी पत्नी नेहा के साथ पांच दिन पहले ही राजधानी दिल्ली घुमने आया था। तभी से वे उनके पास ही रह रहे थे। बृहस्पतिवार की शाम उदय और मृतक दोनों साथ घर आए और उसके बाद उदय फिर से कुछ सामान लेने बाजार चले गए। उदय की पत्नी बाहर अपने बच्चे को खिला रही थी। कुछ देर बाद जब उदय की पत्नी ने नोटिस किया कि उनके भैया और भाभी काफी देर से कमरे में हैं और बाहर नहीं आए हैं।तो उन्होंने कमरे का दरवाज़ा खटखटाया। मगर दरवाजा नहीं खुला।

उन्होंने फौरन अपने पति को फोन कर बुलाया और जंगले के पास रखे कूलर वाली जगह से अंदर झांक कर देखा तो उनके होश उड़ गए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना स्थल को देखने से लग रहा है कि पति ने पहले पत्नी की गला घोंट कर हत्या की और उसके बाद खुद पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली।

=>
=>
loading...
Manish Srivastava