IANS News

ऐश्वर्य अभी भी अभिषेक की पसंदीदा

मुंबई, 4 अगस्त (आईएएनएस)| अभिनेता अभिषेक बच्चन की पसंदीदा अभिनेत्री अभी भी ऐश्वर्य राय बच्चन ही हैं। अभिषेक ने ऐश्वर्य की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘फन्ने खां’ देखी।

इसकी प्रशंसा करते हुए उन्होंने ट्वीट कर कहा, कितनी सुंदर फिल्म है। एक महान संदेश और जरूरी संदेश। पूरी टीम को बधाई। गले में एक भावनात्मक गांठ छोड़ती है। अनिल कपूर, राजकुमार राव, पीहु संड, दिव्या दत्ता बहुत, बहुत अच्छे हैं और श्रीमती (ऐश्वर्य) अभी भी मेरी पसंदीदा हैं। शुभकामनाएं।

शुक्रवार को रिलीज हुई ‘फन्ने खां’ डच फिल्म ‘एवरीबडीज फेमस’ का हिंदी रूपांतरण है।

=>
=>
loading...