InternationalOdd & Weird

ये है दुनिया का सबसे बड़ा परिवार, एक घर में रहते हैं 181 लोग

नई दिल्ली। एक परिवार में 8-12 सदस्य का होना आम बात है लेकिन आज हम आपको दुनिया के सबसे बड़े परिवार से मिलाने जा रहे हैं। ये कोई दूसरे देश की बात नहीं बल्कि अपने देश भारत की है। मिजोरम में दुनिया का सबसे बड़ा परिवार रहता है जिसके 181 सदस्य 100 कमरों के मकान में एक साथ रहते हैं। घर के मुखिया जिओना चाना अपनी 39 पत्नियों, 94 बच्चों, 14 बहुओं और 33 पोते पोतियों के अलावा एक नन्हें प्रपौत्र के साथ बड़े प्यार से रहते हैं।

अपने बेटों के साथ बढ़ई का काम करने वाले जियोना चाना का परिवार मिजोरम में खूबसूरत पहाड़ियों के बीच बटवंग गांव में एक बड़े से मकान में रहता है। मकान में कुल सौ कमरे हैं। जियोना दुनिया के इस सबसे बड़े परिवार के मुखिया होने पर गौरवान्वित महसूस करते हैं।

वहीं अगर इस परिवार की खुराक की बात की जाए तो आम परिवार के महीनेभर का राशन जिओना का परिवार एक दिन में खा जाता है। चावल 40 किलो, 40 मुर्गियां, 24 किलो दाल, 50 किलो सब्जियां एक दिन के खाने में इस्तेमाल होती हैं। अगर परिवार का मन बीफ खाने का हो, दिन में 10 बड़े जानवर तो लग ही जाते हैं। इसके अलावा सब लोग मिलकर रोज़ 20 किलो फल भी खा जाते हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH