IANS News

प्रियंका ने सलमान की ‘लवरात्रि’ की टीम को शुभकामनाएं दी

मुंबई, 10 अगस्त (आईएएनएस)| अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने आगामी फिल्म ‘लवरात्रि’ के लिए सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा को शुभकामनाएं दीं। आयुष इस फिल्म के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं।

प्रियंका ने ट्वीट कर कहा,मेरे दोस्त आयुष शर्मा की फिल्म में आपका स्वागत है। इस फिल्म से आप डेब्यू करने जा रहे हैं। वारिना हुसैन को शुभकामनाएं और लवरात्रि की टोम को भी बधाई।

यह फिल्म अभिराज मीनावाला द्वारा निर्देशित, नरेन भट्ट द्वारा लिखित है। सलमान खान फिल्म्स द्वारा इसका निर्माण हो रहा है।

‘लवरात्रि’ 5 अक्टूबर को रिलीज होगी। इसका ट्रेलर पिछले सप्ताह जारी हुआ।

=>
=>
loading...