RegionalTop NewsUttar Pradesh

फैजाबाद: सीएम योगी से मिलना चाहती थी महिला, अधिकारियों ने रोका तो जमकर काटा हंगामा

योगी आदित्यनाथ

फैजाबाद: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या और फैजाबाद के दौरे पर हैं। जहां दबंगों से परेशान होकर एक महिला भी अपनी फरियाद लेकर पहुंची।

योगी आदित्यनाथ

महिला सीएम योगी से मिलना चाहती थी लेकिन अधिकारियों द्वारा रोके जाने के बाद महिला रोने लगी और जमकर हंगामा करने लगी।

बता दें, प्रदेश के मुख्यमंत्री आज बस्ती और फैजाबाद के दौरे पर हैं। आज करीब डेढ़ बजे मुख्यमंत्री अयोध्या पहुचेंगे उससे पहले एक पीड़ित महिला सीएम योगी से मिलने की आस में अयोध्या के दिगम्बर अखाड़े पर पहुँच गयी।

जब अधिकारियों ने मना किया तो पैर पकर कर रोने लगी और खूब हंगामा किया। उसने बताया कि कुछ दबंगों ने उसकी जमीन जबरन हड़प ली हैं। विरोध करने पर दबंग बेटी को उठा ले जाने की धमकी देते हैं।

मामला संज्ञान में आने पर एसएसपी मनोज कुमार दिगम्बर अखाड़े पर पहुँच गये और महिला को समझाया। जिसके बाद महिला शांत हुई।

=>
=>
loading...
Manish Srivastava