IANS News

वोकल ने शुनवेई कैपिटल से 50 लाख डॉलर की फंडिंग प्राप्त की

नई दिल्ली, 13 अगस्त (आईएएनएस)| स्थानीय भाषा साझा करने वाले देश के प्रमुख प्लेटफार्म वोकल ने हाल ही में शुनवेई कैपिटल द्वारा सीरीज ए राउंड में 50 लाख डॉलर की फंडिंग प्राप्त किया। इस राउंड में नए निवेशकों के अलावा 500 स्टार्टअप और मौजूदा निवेशकों एक्सेल इंडिया और ब्लूम वेंचर्स की भी भागीदारी देखी गई। वोकल के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी अप्रमेया राधाकृष्ण ने कहा, जो कोई भी भारत में अंग्रेजी नहीं जानता है, उन्हें उनके प्रश्नों के उत्तर आसानी से नहीं मिलते। उनका इंटरनेट अनुभव खराब रहता है क्योंकि इंटरनेट पर क्षेत्रीय भाषा कंटेंट बहुत ही कम हैं। हम एक विशेषज्ञों का नेटवर्क बना रहे हैं जो उनकी जानकारी और ज्ञान की जरूरतों को पूरा कर सके। शुनवेई कैपिटल इस तरह की स्थानीय भाषा की शक्ति को समझता है और हम खुश हैं की हमारी यात्रा में वो हमारे साथ हैं।

शुनवेई कैपिटल के भागीदारी और मुख्य कार्यकारी अधिकारी टक लाइ कोह कहते हैं, भारत एक बड़ा बाजार है और क्षेत्रीय भाषा इंटरनेट उपयोगकतार्ओं के पास बहुत कम स्त्रोत हैं। हम यूजर्स के इस सेगमेंट को पूरा करने के लिए वोकल की जानकारी और ज्ञान मंच बनाने की क्षमता पर उत्साहित हैं। वे सिद्ध उद्यमी हैं और पहले बड़े इंटरनेट व्यवसाय बना चुके हैं। हम इस मिशन में उनसे साझेदारी करने के लिये उत्साहित हैं।

एक्सेल पार्टनर्स के सहयोगी आनंद डैनियल कहते हैं, भाषा विविधता एक भारतीय समस्या है और वोकल गैर-अंग्रेजी उपयोगकतार्ओं के लिए सूचना और ज्ञान की जरूरतों को पूरा करने के लिए भारत-विशिष्ट समाधान तैयार कर रहा है। हम स्थानीय भाषाओं के लिए गंतव्य बनाने के वोकल के मिशन का समर्थन करने में प्रसन्न हैं। भारत के इंटरनेट मार्केट में अगले कुछ सालों में 55 करोड़ यूजर्स के होने का अनुमान है।

वोकल के सह-संस्थापक मयंक बिदावतका कहते हैं, सिर्फ भारत ऐसा देश है जहां इतनी बड़ी भाषा विविधता है। भारतीय स्थानीय भाषा अमेरिका के तुलना में करीबन दुगुना है। क्षेत्रीय भाषा बोलने वाले लोगों का अनुभव इंटरनेट पर काफी बुरा है। हम एक प्रोडक्ट बना रहे हैं जिसे वह हर रोज इस्तेमाल कर सकते हैं। यह एक भारतीय समस्या है जिसे भारतीय समाधान की आवश्यकता है। मौजूदा कंटेंट का ट्रांसलेशन एक अच्छा समाधान नहीं है। भारतवासियों को उनकी पसंदीदा भाषा में ऑडियो-विजुअल मीडिया ज्यादा अच्छा लगता है।

वोकल भारत के गैर-अंग्रेजी इंटरनेट यूजर्स के लिए एक विशेषज्ञों का मंच है। यह प्रोडक्ट कुछ महीने पुराना है और पहले से ही 2 लाख से ज्यादा प्रश्नों का जवाब मुहैया कराने का दावा करता है।

=>
=>
loading...