IANS News

मप्र में धूप और बादलों के बीच लुकाछिपी

भोपाल, 17 अगस्त (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित अन्य हिस्सों में शुक्रवार सुबह से बादलों और धूप के बीच लुकाछिपी का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में कई स्थानों पर बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।

राज्य के मौसम में बदलाव का दौर जारी है, मानसूनी बारिश का दौर कमजोर पड़ गया है।

शुक्रवार को सुबह से मौसम गर्मी व उसम से राहत देने वाला रहा लेकिन धूप और बादलों के बीच जारी लुकाछिपी के चलते दिन बढ़ने के साथ उमस का असर बढ़ने लगा है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि, आगामी 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में बौछारें पड़ सकती है।

राज्य के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। शुक्रवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 24.7 डिग्री, ग्वालियर का 24.3 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं गुरुवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 26.8 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 34 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

=>
=>
loading...