IANS News

छग : जनताना सरकार का अध्यक्ष दुला गिरफ्तार

दंतेवाड़ा, 18 अगस्त (आईएएनएस/वीएनएस)। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में पुलिस ने जनताना सरकार के अध्यक्ष नक्सली को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए नक्सली पर सरकार ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। नक्सली का नाम दुला अलामी बताया जा रहा है। यह कार्रवाई सीआरपीएफ और बारसूर पुलिस ने सयुंक्त रूप से की है।

बारसूर थाना प्रभारी निरीक्षक पुरुषोत्तम लाल ध्रुव ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली मंगनार का रहने वाला है। यह जनताना सरकार अध्यक्ष के पद पर पदस्थ था। यह नक्सलियों को समानों की सप्लाई करता था। इसकी पत्नी के खिलाफ भी कई मामलों में वारंट जारी हुए हैं।

उन्होंने बताया कि जवान बारसूर की तरफ सर्चिग पर निकले थे। उसी दौरान जवानों की नजर इस पर पड़ी और शक हुआ तो घेराबंदी की गई। इस नक्सली पर 1 लाख रुपये का इनाम भी था।

पकड़ा गया नक्सली वर्ष 2010 से नक्सली संगठन में जुड़कर कार्य कर रहा था। इसका मुख्य कार्य गांव के लोगों को माओवादी संगठन से जुड़कर रखनाए माओवादी नेताओं के गांव में आने के दौरान उनके लिए भोजन व्यवस्था करनाए गांव वालों को माओवादी की ओर से आयोजित मीटिंग में बुलाना और माओवादियों के लिए दवाइयांए दैनिक उपयोग की सामग्री लाने का काम करता था।

गिरफ्तार माओवादी वर्ष 2017 के अप्रैल में मुचनार नाव घाट के पास इंद्रावती नदी किनारे जल आवर्धन योजना के तहत इंटेकवेल का निर्माण कार्य में लगे वाहन में अपने अन्य माओवादी साथियों के साथ मिलकर आग लगाकर क्षतिग्रस्त करने और बम लगाने की घटना में शामिल था।

=>
=>
loading...