IANS News

केरल बाढ़ : विजयन ने उपचार के लिए अमेरिका दौरा रद्द किया

तिरुवनंतपुरम, 18 अगस्त (आईएएनएस)| केरल में बाढ़ के कारण गंभीर हालात के मद्देनजर मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने चिकित्सा उपचार के लिए अमेरिका का अपना प्रस्तावित दौरा रद्द कर दिया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। विजयन को अमेरिका के मायो क्लीनिक के लिए रविवार को भारत से रवाना होना था।

राज्य में 29 मई से बारिश और बाढ़ के कारण 357 लोगों की मौत हो चुकी है और 3.53 लाख से ज्यादा लोग दो हजार से ज्यादा राहत शिविरों में रह रहे हैं। विजयन रोजाना अभियानों को लेकर कई बैठकें कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री के यात्रा कार्यक्रम के मुताबिक, एक अज्ञात बीमारी के उपचार के लिए उन्हें अपनी पत्नी के साथ रविवार को रवाना होना था, वह 17 दिनों बाद वापस भारत लौटते। पिछले महीने अमेरिका से उनके लौटने के बाद इसकी पुष्टि की जा चुकी थी।

हालांकि, यह ज्ञात नहीं है कि उनकी यात्रा पूरी तरह से स्थगित कर दी गई है या फिर रद्द कर दी गई है।

=>
=>
loading...