IANS News

स्पेनिश लीग : लेवांते ने रियल बेतिस को 3-0 से हराया

सेविला (स्पेन), 18 अगस्त (आईएएनएस)| लेवांते ने जोस लुइस मोरालेस के दो शानदार गोलों के दम पर रियल बेतिस को 3-0 से मात देकर स्पेनिश लीग का विजयी आगाज किया है।

यह बेतिस का भी स्पेनिश लीग में इस सीजन का पहला मैच था लेकिन उसे हार नसीब हुई।

लेवांते के लिए पहला गोल 38वें मिनट में आया। रोजर मार्टी को जेसन का क्रास मिला जिस पर उन्होंने गोल कर लेवांते को 1-0 से आगे कर दिया। इस गोल से पहले बेतिस ने बढ़त लेने के कई मौके गंवा दिए थे।

लेवांते के लिए दूसरा गोल दूसरे हाफ में आया। 54वें मिनट में मोरालेस ने गेंद अपने पास ली और बेतिस के कई खिलाड़ियों को छकाते हुए गेंद लेवांते को 2-0 से आगे कर दिया।

इंजुरी टाइम के पांचवें मिनट में मोरालेस ने लेवांते के लिए तीसरा गोल कर उसकी जीत सुनिश्चित कर दी।

=>
=>
loading...