IANS News

मप्र में बारिश से मौसम सुहावना

भोपाल, 20 अगस्त (आईएएनएस)|मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित कई अन्य हिस्सों में सोमवार सुबह बादल छाए हुए हैं और बारिश भी हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के उत्तरी हिस्से में कम दवाब का क्षेत्र बनने और ऊपरी हवाओं के चक्रवात के चलते राज्य के मौसम में बदलाव आया है।

सोमवार सुबह से आसमान पर बादलों का डेरा है और बादल बरसे भी हैं। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में बारिष दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में सामान्य से भारी बारिश की संभावना जताई है।

राज्य में हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई है। सोमवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 22.5 डिग्री, ग्वालियर का 23.6 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं शनिवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 25.6 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 35.2 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

=>
=>
loading...