NationalRegionalTop Newsमुख्य समाचार

सनी लियोनी से भी गरीब निकले अंबानी-अडानी, एक्ट्रेस ने केरल बाढ़ पीड़ितों को दिए 5 करोड़ रु

मुंबई। केरल में आई भयानक बाढ़ ने पूरे राज्य में ऐसा त्राहिमाम मचाया कि 400 के करीब लोग काल के गाल में समां गए। इतना ही नहीं वहां हजारों करोड़ों की संपत्ति का नुक्सान हुआ। अब केरल की मदद के लिए हर ओर से हाथ बढ़ रहे हैं। कई राज्यों ने करोड़ों की मदद देकर केरलवासियों के आंसू पोछने की कोशिश की है। बॉलीवुड भी केरलवासियों की मदद के लिए आगे आया है।

हाल ही में शाहरुख खान ने केरला बाढ़ पीड़ितों के लिए 21 लाख रुपए का दान दिया है औऱ उनकी मदद की है। अब खबर आ रही है कि पोर्न स्टार से बॉलीवुड एक्ट्रेस बनीं सनी लियोनी ने भी केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सनी ने केरल बाढ़ पीड़ितों को 5 करोड़ रुपए की राशि दी है।

हालांकि इस खबर की पुष्टि अबतक नहीं हो पाई है। ना ही सनी ने इस बात का खुलासा सोशल मीडिया पर किया है। वहीं सनी के हर फैन पेज के द्वारा ये शेयर किया जा रहा है। सनी को सभी से ऊपर बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि सनी हर बॉलीवु़ड स्टार से बड़ी हैं।

ट्विटर पर एक यूजर ने लिखा, “इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप क्या थे, आप आज क्या हैं, ये मायने रखता है। जिस महिला ने 3 बच्चों को अपनाया था। अब केरल बाढ़ राहत में सनी लियोनी ने 5 करोड़ दान दिए।” रिपोर्ट्स में कहा गया है कि सनी नहीं चाहती हैं कि उन्होंने जो राशि दी है उसका खुलासा किया जाए।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH