RegionalTop NewsUttar Pradeshमुख्य समाचार

अलीगढ़: मुठभेड़ के बाद एसटीएफ ने इस बड़े रैकेट का किया पर्दाफाश

उत्तर प्रदेश

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश  एसटीएफ को एक बड़ी कामयाबी मिली है। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में 11 लोगों को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। बता दें, ये लोग फ़र्जी टिकट का कारोबार करते थे। बहुत दिनों से एसटीएफ  की नजरे इन आरोपियों पर थी।  एसटीएफ ने इनको पकड़ने के लिए पूरा प्लान किया था।

लाखों रुपए का राजस्व हड़प लिया था

इन्होंने लाखों रुपए का राजस्व हड़प लिया था। जब एसटीएफ की टीम इनको पकड़ने गई तब इन्होंने उनकी टीम पर हमला भी कर दिया। जिसमे एक सिपाही को काफी चोटें आई है।

उत्तर प्रदेश परिवहन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष  उपाध्यक्ष भी है आरोपी

बता दें, आरोपी अपनी सुरक्षा के लिए हथियारों से लैस बाउंसर भी रखते थे। जिन्होंने एसटीएफ पर हमला कर दिया। आरोपियों में मेघ सिंह और देवेंद्र सिंह उत्तर प्रदेश परिवहन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष है।

 

=>
=>
loading...
Manish Srivastava