Top NewsUttar Pradeshमुख्य समाचारलखनऊ

लखनऊ: केरल में आई आपदा के लिए ईदगाहों, मस्जिदों में होगा फण्ड कलेक्शन

केरल

लखनऊ: बाढ़ की आपदा झेल रहे केरल के लिए दुआओं और मदद के लिए उत्तर प्रदेश की राजधानी से हाथ बढ़ रहें है। इसी कड़ी में राजधानी लखनऊ में त्योहारों के बीच केरल के लिए आर्थिक सहायता के लिए फंड इकठ्ठा किया जायेगा।

केरला

इसकी शुरुआत बकरीद पर ऐशबाग ईदगाह, बड़ा इमामबाड़ा, टीले वाली मस्जिद, नानपारा मस्जिद, फातमी मस्जिद, नादान महल रोड मस्जिद, गोमतीनगर ईदगाह, शाहनजफ इमामबाड़ा में एक साथ फंड कलेक्शन करके किया जायेगा।

केरला

ज़िम्मेदार मौलानाओं, धर्मगुरुओं ने भी अवाम से मदद की अपील की है और लखनऊ वासियों की कलेक्टिव मुहिम “लखनऊ स्टैंड्स विद केरला” के सहयोग का वायदा किया है। नमाज़ के एक घंटे पहले से ये वालंटियर अपने बॉक्स के साथ वहां मौजूद रहेंगे।

अखिलेश डिंपल ने भेजी केरल के बाढ़ पीड़ितों को मदद, जनता से की मानवता निभाने की अपील

यह मुहिम शहर के युवा संस्कृति कर्मी, शायर, कवि, नाट्यकर्मियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की पहल पर शुरू की गई है जिसमे विभिन्न सांस्कृतिक संगठन शामिल हैं।

केरला

आपदा कोष संग्रहण का पहला चरण रक्षा बंधन, शिक्षक दिवस के साथ एक महीने तक चलेगा और हर दूसरे दिन मुख्यमंत्री राहत कोष में धन भेजा जाएगा। पारदर्शिता बनाये रखने के लिए शिरोज़ कैफे में वरिष्ठ नागरिकों की उपस्थिति में सीलबंद ताले खोले जाएंगे।

=>
=>
loading...
Manish Srivastava