RegionalTop NewsUttar Pradeshमुख्य समाचार

आगरा: महीने भर की मेहनत के बाद सैलरी में मिले 6 रुपए, कर्मचारी ने लगाई फांसी

फांसी

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में उस समय हडकंप मच गया जब एक कर्मचारी ने खुद को फांसी लगा ली। फांसी लगने की वजह जानकर आप हैरान जाएंगे दरअसल कर्मचारी को महीने भर की कमाई करने के बाद उसे मात्र छह रुपये की सैलरी मिली।

फांसी

 

जिसके बाद निराश होकर कर्मचारी ने खुद को फांसी लगा ली। घटना सिकंदरा पुलिस स्‍टेशन की है।

बता दें,कर्मचारी ने फैक्ट्री में ही फांसी लगा ली। वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह उसकी जिंदगी बचा ली। आत्महत्या की कोशिश करने वाले युवक का ऐक्सिडेंट हुआ था।

उसके इलाज का पूरा खर्च फैक्ट्री मालिक की ओर से भरा गया। वापस काम पर लौटने पर कर्मचारी ने सैलरी मांगी तो उसे फैक्ट्री मालिक ने 6 रुपये दिए।

वहीं हादसे के बाद डर से फैक्‍ट्री मालिक युवक की बात मानने को राजी हो गया और अब वह इलाज के पैसे इंस्‍टालमेंट में लेगा। बताया जा रहा है कि पुलिस द्वारा मामला सुलझाने के बाद इस मामले में केस दर्ज नहीं हुआ।

=>
=>
loading...
Manish Srivastava