InternationalTop News

सऊदी अरब में पहली बार किसी महिला का सिर कलम किया जाएगा, जानें क्या है उसका कसूर

रियाद। सऊदी के इतिहास में पहली बार किसी महिला का सिर कलम करके उसे मौत की सजा दी जायेगी। 29 साल की इस महिला पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शनों को बढ़ावा देने का आरोप है। इसी महीने रियाद की विशेष आपराधिक अदालत में सुनवाई के दौरान सऊदी अरब के सरकारी वकील ने पूर्वी प्रांत से आने वाली पांच मानवाधिकार कार्यकर्ताओं को मौत की सजा देने की मांग की, जिनमें 29 साल की इसरा अल-घोघम भी शामिल है। 29 साल की इसरा और उनके पति को सरकार के खिलाफ प्रदर्शनों को बढ़ावा देने के आरोप में दिसंबर 2015 में गिरफ्तार किया गया था। रियाद की कोर्ट ने इस मामले में इसरा को मौत की सजा दी है।

यूरोपीयन सऊदी ऑर्गनाइजेशन फॉर ह्यूमन राइट्स का कहना है कि इसरा को राजनीतिक कैदियों की रिहाई और सरकार के शिया विरोधी भेदभाव का विरोध करने के आरोपों के तहत गिरफ्तार किया गया था। सऊदी सरकार के अधिकारियों ने मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। सोशल मीडिया पर इस खबर के फैलने के बाद दुनिया का ध्यान इस मामले पर गया। संयुक्त राष्ट्र संघ ने भी सऊदी सरकार के इस फैसले की आलोचना की है।

मानवाधिकार कार्यकर्ता इस फैसले के खिलाफ अपील कर चुके हैं, जिस पर फैसला अक्टूबर तक आने की संभावना है। अगर आरोपियों को अदालत से राहत नहीं मिली तो फिर उनको सजा ए मौत मिलना तय है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH