Top NewsUttar Pradeshमुख्य समाचारलखनऊ

लखनऊ: अटल जी की अस्थि कलश यात्रा में आए मुलायम और राज बब्बर

atal ji

लखनऊ : भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता अटल बिहारी वाजपेयी का निधन 16 अगस्त को हुआ था। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा आज लखनऊ में निकाली गई। इस मौके पर मुलायम सिंह यादव और राज बब्बर भी मौजूद थे।

atal ji

क्या कहा मुलायम सिंह यादव ने?

अटल जी के मन मे किसी के लिए द्वेष नही था। अटल जी सिर्फ देश के नेता नही थे उनके लिए अमेरिका में शोक सभा की गई है। वो अंतरराष्ट्रीय नेता थे। उनके लिये देश सबसे पहले था। वो मेरा आदर सम्मान करते थे। मुझे बुलाते थे खाना खिलाते थे। वो विश्व के नेता थे। अटल किसी एक दल के नेता नही थे सभी दलों में स्वीकार्यता थी उनकी। देश उनके लिये सर्वोपरि था।

atal ji

एक मिसाल थे अटल बिहारी बाजपेयी

हर किसी की एक एक कहानी अटल जी से जुड़ी है मेरी भी यादें अटल जी से जुड़ी हैं। एक मिसाल थे अटल बिहारी बाजपेयी। हर किसी की एक एक कहानी अटल जी से जुड़ी है। मेरी भी यादें अटल जी से जुड़ी हैं मैं जिसके शैली देखता था बचपन मे उसके सामने चुनाव में उतरना पड़ा अटल जी बड़े दिल के थे मैं जिसके शैली देखता था बचपन मे उसके सामने चुनाव में उतरना पड़ा। अटल जी बड़े दिल के थे
देश के पहले पीएम नेहरू जी ने अटल जी को भविष्य का पीएम बताया था।

 

=>
=>
loading...
Manish Srivastava