EntertainmentNational

केरल बाढ़ पीड़ितों लिए सलमान ने खोला अपना खज़ाना, दान कर दी इतनी बड़ी रकम

नई दिल्ली। केरल में आई भयंकर बाढ़ से वहां हजारों-करोड़ रु की सम्पति का नुक्सान हुआ है। जबकि इस आपदा में 400 करोड़ लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी हैं। आपदा के बाद से केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद करने \के लिए हर ओर से हाथ आगे बाढ़ रहे हैं। केंद्र सरकार ने केरल को 500 करोड़ रु दिए हैं जबकि देश के अन्य राज्यों की ओर से भी केरल को करोड़ों की मदद दी गई है।

अब बॉलीवुड के दबंग सलमान खान भी केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए हैं। उन्होंने केरल बाढ़ पीड़ितों को 25 करोड़ रु की सहायता दी है। बता दें कि केरल में भारी बारिश और बाढ़ से करीब 400 लोगों की मौत हो गई है।

केरल के करीब 11 जिले बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं और यहां बचाव कार्य तेजी से जारी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,  NDRF टीम ने अब तक करीब 10,000 से ज्यादा लोगों को बाढ़ से बचाकर सुरक्षित जगह तक पहुंचाया है।

दुख की इस घड़ी में बॉलीवुड की दुनिया से भी मदद के हाथ आगे बढ़े हैं और शाहरुख खान, रणबीर कपूर, ऋषि कपूर, सुशांत सिंह राजपूर, अक्षय कुमार जैसे सितारों ने केरल बाढ़ पीड़ितों को बड़ी मात्रा में रकम दान की है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH