RegionalTop NewsUttar Pradeshमुख्य समाचारलखनऊ

कभी 12 रुपए में भरता था राज बब्बर का पेट, आज न्यूनतम मजदूरी मांग रहे 25 हज़ार महीना

लखनऊ: देश में गरबी रेखा ओर गरीबों को लेकर  कांग्रेस नेताओं की बयानबाजी बहुत पुरानी है।  जब  2013 में कांग्रेस की सरकार थी तब पार्टी के  प्रवक्‍ता राज बब्बर ने कहा था कि मुंबई में 12 रुपये में भर पेट खाना मिल जाता है। अब प्रदेश  कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर  न्यूनतम मजदूरी 25 हज़ार मासिक करने की मांग र रहे हैं।

राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस उत्तर प्रदेश एवं इंटक की कार्यकारिणी बैठक का आयोजन आज लखनऊ के दारुलशफा ए-ब्लॉक में हुआ।

इस मौके पर  मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर मौजूद रहें। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस यूपी के अध्यक्ष अशोक सिंह समेत सैकड़ो की संख्या में प्रतिनिधि उपस्थित रहें।

बता दें, इस मौके पर श्रम कानूनों को सख्ती से पालन कराने की मांग हुई। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस ने मांग की है की मजदूरों की न्यूनतम मजदूरी 25 हज़ार मासिक की जाए।

बता दें, देश के 19 प्रान्तों में चीनी उद्योग होने के बावजूद कोई राष्ट्रीय चीनी नीति नहीं है।  जिसका विरोध जल्द ही
राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस करेगी।

=>
=>
loading...
Manish Srivastava