IANS News

दिल्ली में सुहावनी सुबह

नई दिल्ली, 26 अगस्त (आईएएनएस)| राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह मौसम सुहावना रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में दिन में हल्की बारिश होने और बौछारें पड़ने की बात कही है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, दिन में सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने व बौछारें पड़ने की संभावना है।

अधिकारी ने कहा कि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 72 फीसदी दर्ज किया गया।

वहीं, शनिवार का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।

=>
=>
loading...