NationalTop NewsUttar Pradeshमुख्य समाचारलखनऊ

अमर सिंह का विवादित बयान, “मुजफ्फरनगर दंगे के मुख्य आरोपी है आजम खान”

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता अमर सिंह आज राज्यपाल से मुलाकात के बाद प्रेस वार्ता में आजम खान पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर दंगे के मुख्य आरोपी आजम खान है। आजम खान ने मुझे ही नही बल्कि पूरे क्षत्रिय समाज को निशाना बनाया है।

वही अवसरवादिता पर बोलते हुए अमर सिंह ने इशारों इशारों में समाजवादी पार्टी के वंशवाद पर निशाना साधा। उन्होंने कहा मेरे परिवार का राजनीतिक बैकग्राउंड नहीं है। आजम खान की वाइफ और लड़का जरूर MLA और राजसभा सांसद है।

साथ ही साथ उन्होंने कहा कि मैं रामपुर जा रहा हूं आजम खान चाहे तो मुझे बकरी की तरह हलाल कर सकते हैं। साथ ही मुजफ्फरनगर दंगों के ऊपर बोलते हुए अमर सिंह ने कहा कि मुस्लिम लड़के को अगर बचाने की कोशिश ना की गई होती तो शायद इतना बड़ा दंगा ना होता और सैकड़ों लोग ना मारे जाते। मुजफ्फरनगर दंगे के मुख्य आरोपी आजम खान है।

बता दें,अभी कुछ दिन पहले उन्होंने समाजवादी पार्टी का नाम बदलते हुए उसे नमाज़वादी पार्टी रख दिया था। उन्होंने कहा था कि सपा मुस्लिमो के वोट पर काम करती है।

=>
=>
loading...
Manish Srivastava