Sports

इस भारतीय ने शाहिद अफरीदी को दिया था ‘बूम-बूम’ निकनेम, नाम आपको चौंका देगा

नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी की लिए दुनियाभर में मशहूर हैं। उनके लंबे छक्कों के पाकिस्तान में ही नहीं दुनिया भर में दीवाने हैं। अपने ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी और लंबे छक्कों की कारण ही बूम-बूम नाम दिया गया है। शाहिद अफरीदी ने इस बात का खुलासा कर दिया है कि उन्हें बूम-बूम नाम किसने दिया था। ये कोई और नहीं टीम इंडिया की वर्तमान कोच रवि शास्त्री हैं।

अफरीदी ने बताया कि ‘बूम-बूम’ नाम उन्हें भारतीय टीम के वर्तमान कोच रवि शास्त्री ने दिया था। शाहिद अफरीदी ने ट्विटर पर एक इंटरैक्टिव सेशन में अपने प्रशंसकों को बताया कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर और इंडिया टीम के मौजूदा कोच रवि शास्त्री ने पहली बार मुझे ‘बूम-बूम’ नाम से पुकारा था। तभी से यह लोगों की जुबान पर चढ़ गया। इसके बाद से अफरीदी के बल्ले, जर्सी और ग्लव्स पर यही नाम दिखाई देने लगा।

अंतरराष्ट्रीय करियर में अफरीदी ने 398 वन-डे, 99 टी-20 और 27 टेस्ट मैच खेले। वन-डे में उन्होंने 6 शतक और 39 अर्धशतक की मदद से 8,064 रन बनाए। टेस्ट में 5 शतक और 8 अर्धशतक की मदद से 1,716 रन बनाए। वहीं गेंदबाजी करते हुए अफरीदी ने वनडे में 395, टेस्ट में 48 और टी-20 में 98 विकेट लिए। अफरीदी ने 524 अंतरराष्ट्रीय मैच में कुल 476 छक्के लगाए हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH