NationalSportsTop Newsमुख्य समाचार

श्रीलंका का वो क्रिकेटर जो बिना वीजा आता है हिंदुस्तान

क्रिकेट एक ऐसा खेल है जिसने कई मुल्क को एक साथ जोड़ा है। आज आपको एक ऐसे क्रिकेटर के बारे में बताएंगे जो अपने देश से भारत आता है लेकिन उसका वीजा नहीं लगता। हम बात कर रहे है श्रीलंका के धुरंधर गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन की।

 

मुरलीधरन एकमात्र ऐसे विदेशी खिलाडी है जिन्हें भारत में आने के लिए वीजा की जरुरत नहीं पड़ती है। वह बिना वीजा के ही भारत आ जा सकते है। इन्हें भारत की तरफ से इस प्रकार की सुविधा प्राप्त हुई है।

दरअसल भारत सरकार ने मुथैया मुरलीधरन को ओसीआई यानि की भारत प्रवासी नागरिकता प्रदान की हुई है। जिस कारण ही मुरलीधरन को वीजा की जरुरत नहीं पड़ती है। आपको बता दे कि मुरलीधरन की बहुत सी यादे भारत से जुडी हुई है,इनका परिवार भारतीय मूल का है।

इन्होने अपनी शादी भारत में ही की थी। बता दें, इनका जन्म 17 अप्रैल 1972 को हुआ था। 28 अगस्त 1992 को इन्होने अपना पहला टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था और 2010 में इन्होने अपना आखिरी मैच भारत के खिलाफ ही खेला था। अगर मुरलीधरन की बात की जाए तो मुरली धरन ने अभी तक अपने कैरियर में टेस्ट मैच में कुल 800 विकेट लिए है।

=>
=>
loading...
Manish Srivastava