IANS News

मुंबई सिटी के प्री-सीजन अभियान की सकारात्मक शुरुआत

चियांग माई (थाईलैंड), 3 सितम्बर (आईएएनएस)| मुंबई सिटी एफसी ने आगामी इंडियन सुपर लीग के लिए अपने प्री-सीजन अभियान की सकारात्मक शुरुआत की है। मुंबई क्लब का रविवार रात को चियांगमाई एफसी के खिलाफ मैच 2-2 से ड्रॉ रहा।

इस मैच में मुंबई के लिए नए खिलाड़ी बिपिन सिंह ने थाई लीग में टायर-2 टीम चियांगमाई एफसी के खिलाफ दो गोल किए।

मुंबई सिटी के कोच जॉर्ज कोस्टा ने इस टीम को और भी बेहतरीन और मनोरंजक बनाने का वादा किया था और उन्होंने दर्शा दिया है कि टीम आईएसएल में कैसा प्रदर्शन करेगी।

मैच के दूसरे हाफ में पिचाई ने 61वें मिनट में चियांगमाई के लिए गोल कर खाता खोला। इसके बाद, 76वें मिनट में प्रांजल से मिले पास पर बिपिन ने गोल कर मुंबई के लिए स्कोर 1-1 से बराबर कर ली।

बिपिन ने 84वें मिनट में गोल कर मुंबई टीम को 2-1 से बढ़त लेकिन अंतिम मिनट में सियो डोंग हेयोन ने चियांगमाई के लिए गोल कर स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया और इसके साथ ही मैच ड्रॉ पर समाप्त हो गया।

=>
=>
loading...