NationalTop News

बड़ा सर्वे: 48% लोगों की पहली पसंद पीएम मोदी, राहुल के नतीजे ने सबको चौंकाया

नई दिल्ली। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। ऐसे में तमाम राजनीतिक दलों ने अभी से ही अपनी तैयारियां करनी शुरू कर दी हैं। लोगों के मन में भी ये सवाल है कि क्या पीएम मोदी दोबारा 2014 वाला जादू दोहरा पाएंगे। क्या फिर से मोदी की आंधी चलेगी और सब उस आंधी में उड़ जाएंगे। खैर ये तो आने वाला वक्त बताएगा कि 2019 में सत्ता के शीर्ष पर कौन बैठेगा लेकिन इसके पहले जनता का मूड भांपने के लिए राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर की संस्था I-PAC (इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी) ने एक ऑनलाइन सर्वे किया है।

सर्वे के दौरान 712 जिलों के 57 लाख लोगों से बात की गई है, यह सर्वे करीब 55 दिनों तक चला। इस सर्वे में सबसे पसंदीदा नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया गया है। उन्हें 48 फीसदी लोगों ने पसंद किया है। वहीँ दूसरे नंबर पर रहने वाले राहुल गांधी उनसे बहुत पीछे हैं। उन्हें महज 11 फीसदी लोगों ने पसंद किया है।

इस हिसाब से देखें तो राहुल गांधी के मुकाबले नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता 400 फीसदी ज्यादा है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को इस सर्वे में 9.3 फीसदी, अखिलेश यादव को 7 फीसदी, ममता बनर्जी को 4.2 फीसदी और मायावती को 3.1 फीसदी लोगों ने पसंद किया है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH