Top NewsUttar Pradeshमुख्य समाचारलखनऊ

लखनऊ मेट्रो ने पूरा किया एक साल, इस मौके पर मेट्रो ऐप का लोकापर्ण

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मेट्रो के एक साल पूरे हो गए है। एलएमआरसी में‘लखनऊ मेट्रो दिवस‘ मनाया गया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ट्रांसपोर्ट नगर पर मेट्रो डिपो में लखनऊ मेट्रो दिवस कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में कहा गया कि लखनऊ मेट्रो पूरे एक साल में लगभग 6.5 लाख किमी दौड़ी और इसपर 34 लाख से ज्यादा यात्रियों ने इस सेवा का लाभ उठाया है।

लखनऊ मेट्रो दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ मेट्रो ऐप का लोकापर्ण किया। इसके साथ साथ उन्होंने लखनऊ मेट्रो से जुड़ी तस्वीरों की प्रदर्शनी भी देखी, यह प्रदर्शनी आम जनता के लिए दोपहर 12 से शाम छह बजे तक खुली रहेगी।

 – मेट्रो ऐप यात्रियों को देगा कई सुविधाएं
– एक साल में मेट्रो में 34.5 लाख यात्रियों ने किया सफर
– बिना किसी दुर्घटना ( ज़ीरो एक्सीडेंट ) के लक्ष्य को पूरा करने का लखनऊ मेट्रो ने किया दावा
– लखनऊ मेट्रो की पहली वर्षगांठ पर कई विभागीय अधिकारियों का हुआ सम्मान

 

=>
=>
loading...
Manish Srivastava